हजरतुल्लाह जजई से पहले यह पांच खिलाड़ी लगा चुके हैं छह गेंदों में छह छक्के, लिस्ट में तीन भारतीय
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में रविवार को काबुल ज्वाना के बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई ने 6 गेंदों पर छह छक्के लगा दिए, उन्होंने बलख लैजेंड्स के गेंदबाज अब्दुल्ला मजारी के खिलाफ एक ही ओवर में लगातार 6 छक्के लगाये.
साल 2007 के वनडे विश्व कप में एक मैच साउथ अफ्रीका की टीम और नीदरलैंड की टीम के बीच खेला जा रहा था. इस मैच में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने नीदरलैंड के स्पिनर वान बुंगे को लगातार 6 गेंदों पर भी 6 छक्के बना डाले.
हर्शल गिब्स ने इस मैच में 40 गेंदों पर 72 रन की तूफानी पारी खेली थी. यह मैच साउथ अफ्रीका की टीम ने 221 रन के बड़े अंतर से जीत लिया था.
युवराज सिंह
भारतीय टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह ने साल 2007 में टी-20 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर लगातार 6 गेंदों पर छह छक्के लगा दिए थे.इस मैच में युवराज सिंह ने 16 गेंदों पर 58 रन की शानदार पारी खेली थी. उनकी इस शानदार पारी के दम पर भारतीय टीम ने यह 18 रन के अंतर से जीत लिया हैं.
रविन्द्र जडेजा
रविन्द्र जडेजा ने भी दिसंबर 2017 में सौराष्ट क्रिकेट एशोसिएशन के इंटरडिस्ट्रिक टी-20 टूर्नामेंट में लगातार छह गेंदों पर छह छक्के लगाये थे. उन्होंने यह छह छक्के नीलम वम्जा की गेंद पर लगाये थे.जामनगर के लिए खेलते हुए इस मैच में रविन्द्र जडेजा ने 69 गेंदों पर 154 रन की पारी खेली थी. यह मैच जामनगर की टीम ने 121 रन के बड़े अंतर से जीत लिया था.
गैरी सोबर्स
वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडरों में से एक सर गैरी सोबर्स ने 31 अगस्त 1968 को पहली बार छह गेंदों पर लगातार छह छक्के लगाने का कारनामा किया था. उन्होंने यह छह छक्के मैल्कम नेश की गेंद पर लगाये थे. उन्होंने अपनी इस पारी में 76 रन नाबाद बनाये थे.उन्होंने काउंटी क्रिकेट में नॉटिंघमशायर के लिए खेलते हुए ग्लेमोर्गन के खिलाफ यह छह छक्के लगाये थे. उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से इस मैच में नॉटिंघमशायर को 166 रन के अंतर से जीत दिला दी थी.
रवि शास्त्री
रवि शास्त्री ने 1985 में लगातार छह छक्के लगाने का कारनामा किया था. उन्होंने बाम्बे और बड़ौदा के बीच खेले जा रहे एक प्रथम श्रेणी मैच में बड़ौदा के लेफ्ट आर्म स्पिनर तिलक राज की गेंद पर छह छक्के लगाये थे.उन्होंने इस मैच में शानदार दोहरा शतक भी लगाया था. उन्होंने कुल 123 गेंदों पर यह दोहरा शतक लगाया था. जिसमे 13 छक्के और 13 चौके शामिल हैं. हालंकि, यह मैच ड्रा साबित हुआ था.
