महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया में जगह न देकर बर्बाद कर दिया इन 5 युवा खिलाड़ियों का करियर, नहीं तो होते बड़े नाम

 महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने विश्वकप से लेकर वर्ल्ड टी-20 और आईसीसी चैंपियनशिप ट्रॉफी तक अपने नाम की. उन्होंने भारतीय टीम को टेस्ट में नंबर वन भी बनाया. वहीं धोनी के नेतृत्व में कुछ खिलाड़ियों को ज्यादा मौके नहीं मिले और उनका क्रिकेट करियर ऊँचाइयों को नहीं छू पाया या कहें कि धोनी के कारण ही उनका करियर तबाह हो गया. चलिए हम आपको ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं.



रोबिन उथप्पा 

विकेटकीपर बल्लेबाज रोबिन उथप्पा ने 21 वर्ष की उम्र में 2006 में अपना पहला वनडे मैच खेला था. उथप्पा ने शुरूआती दौर में कुछ अच्छी पारियां खेली थीं. पर वह अपने प्रदर्शन को बनाए नहीं रख पाए और टीम से बाहर कर दिए गए.वहीं दूसरी ओर तब तक धोनी टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके थे. कुछ समय बाद ही उन्हें तीनों फॉर्मेट का कप्तान भी बना दिया गया. ऐसे में उथप्पा के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल हो गया.


परवेज रसूल

साल 2012-13 में रणजी सीजन में परवेज रसूल ने 594 रन बनाए जबकि गेंदबाजी में 33 विकेट लिए थे. इस दौरान भारत को एक ऑल राउंडर की जरूरत थी.लेकिन परवेज रसूल को ज्यादा मौका नहीं दिए गए और उन्हें सिर्फ एक टी-20 और एक वनडे में ही खेलना का मौका मिला. धोनी चाहते तो रसूल का टीम में इस्तेमाल किया जा सकता था.


धवल कुलकर्णी 

भारतीय टीम को हमेशा से एक अच्छे तेज गेंदबाज की जरूरत रही है. धवल कुलकर्णी घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार गेंदबाजी करते आये. धवल को भारत के लिए सिर्फ 12 वनडे मैचों में ही खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 19 विकेट लिए. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में उन्हें और अवसर मिल सकते थे पर ऐसा नहीं हुआ.


मनोज तिवारी 

मनोज तिवारी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 50.27 की औसत से 7642 रन बना चुके हैं. उन्हें वनडे क्रिकेट में सिर्फ 12 मैच ही खेलने को मिले. मनोज बल्लेबाजी की एक शानदार प्रतिभा हैं. पर उन्हें अवसर नहीं दिए गए.


नमन ओझा 

नमन ओझा भी धोनी के दौर के विकेटकीपर बल्लेबाज रहे. उन्हें सिर्फ एक वनडे और एक टेस्ट मैच ही खेलने का मौका मिला. धोनी अगर चाहते तो उन्हें अपने नेतृत्व में मौका दे सकते थे. ओझा के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 42.56 की औसत से 9152 रन दर्ज हैं.

You may like these posts