5 टेस्ट खेलकर ऋषभ पंत ने बनाया ऐसा विश्व रिकॉर्ड जिसका टूटना मुश्किल नहीं नामुमकिन!
भारतीय क्रिकेट टीम के नए तूफान रिषभ पंत भारत के लिए अब तक मात्र पांच टेस्ट ही खेले हैं. लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने इतने छोटे से क्रिकेट करियर में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. जिसे शायद दूसरे खिलाड़ीयों को तोड़ने में थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. आइए उन रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं.
रिषभ पंत ने जैसे ही इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट की चौथी पारी में शतक बनाया कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. इस शतक के साथ पंत विश्व के ऐसे एकमात्र विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने विदेशी धरती पर चौथी पारी में शतक जड़ा है.
भारत का ये धाकड़ बल्लेबाज बॉलर की धुनाई बड़ी जबरदस्त करता है. यह रिकॉर्ड उसी बारे में हैं. पंत ने अब तक 5 टेस्ट में 12 छक्के लगा चुके हैं. जो एक विश्व रिकॉर्ड है. आपको बता दें, इस साल सबसे ज्यादा लगाए गए छक्कों में उनका नाम सबसे ऊपर है.
रिषभ पंत ने पिछले 3 टेस्ट की पारियों में 114,92 और 92 रन बनाए हैं. टेस्ट की लगातार तीन पारियों में 90 से ऊपर का स्कोर बनाने वाले वो भारत के एकमात्र विकेटकीपर बल्लेबाज हैं.रिषभ पंत ने अपने पहले टेस्ट में ही विकेट के पीछे 7 कैच लपके. पंत ऐसा करने वाले विश्व के पहले विकेटकीपर बने जिसने अपने डेब्यू टेस्ट में 7 कैच लपके हो.
भारत के इस बल्लेबाज ने जब अपना पहला रन टेस्ट में बनाया वो भी विश्व रिकॉर्ड लेकर आया. दरअसल इन्होने अपना पहला रन छक्का लगा कर बनाया. इसके साथ ही वो ऐसा करने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए जिन्होंने टेस्ट में अपना पहला रन छक्के से बनाया.
पंत ने जब अपना पहला शतक बनाया तो वो भी छक्का लगा कर वो ऐसा करने वाले भी विश्व के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं.अभी तो ईस खिलाड़ी के करियर की शुरुआत हुई है. अभी आगे तो और बड़े रिकॉर्ड बनेंगे.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।