टेस्ट के ऐसे 3 बल्लेबाज जिन्होंने खेली 50 से अधिक परियां लेकिन नहीं हुए डक पर आउट, भारत के किसी खिलाड़ी का नाम नही
टेस्ट क्रिकेट में वैसे तो हम सभी ने देखा है कि बल्लेबाज मैदान पर अपना समय बिताने के साथ रन बनाने में कामयाब होता है। लेकिन कई बार ऐसा भी देखने को मिला है, जहां पर एक बल्लेबाज के लिए अपना खाता खोलना भी काफी मुश्किल रहता है। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में मौजूदा समय में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं जो लगातार कई पारियों तक अपना खाता खोलने में कामयाब रहे हैं। जिसके बाद हम आपको ऐसे ही टॉप-3 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।
3- दिनेश चांदीमल (61 पारियां)
श्रीलंकाई टीम के पूर्व कप्तान और शानदार बल्लेबाज दिनेश चांदीमल की गिनती एक समय श्रीलंका टेस्ट टीम के मुख्य बल्लेबाजों में होती थी। इसके पीछे चांदीमल की शानदार बल्लेबाजी थी, जिसमें वह 61 पारियों में लगातार अपना खाता खोलने में जरूर कामयाब हुए है।
2- शाकिब अल हसन (62 पारियां)
बांग्लादेशी टीम के लिए तीनों ही प्रारूप में शानदार प्रदर्शन करने वाले दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने टेस्ट में भी बल्ले से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। शाकिब टेस्ट क्रिकेट में लगातार 62 पारियों में अपना खाता खोलने में कामयाब रहे हैं, जिससे साफ पता चलता है कि उन्होंने प्रत्येक हालात के अनुसार खुद को ढाला है।
1- एंजेलो मैथ्यूज (83 पारियां)
श्रीलंकाई टीम के पूर्व कप्तान और शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज का एक समय बल्ले और गेंद से टेस्ट क्रिकेट में उनका साफतौर पर दबदबा दिखाई पड़ता था। हालांकि उम्र के साथ फिटनेस की समस्या से जूझने की वजह से मैथ्यूज अब लगातार क्रिकेट नहीं खेल पा रहे है लेकिन इसके बावजूद मौजूदा खिलाड़ियों में उनके नाम पर टेस्ट क्रिकेट में लगातार 83 पारियों तक शून्य पर आउट नहीं हुए है।
